बेंगलुरु से गोरखपुर पहुंचे महेंद्र सिंह लापता, 14 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    02-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र सिंह के अचानक लापता होने से परिवार परेशान है। वह 19 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु से ट्रेन के जरिए गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों के मुताबिक, महेंद्र सिंह पुत्र सतीशंकर ट्रेन संख्या 12592 से बेंगलुरु से गोरखपुर आ रहे थे।

उनके साथ यात्रा कर रहा एक अन्य व्यक्ति भी गोरखपुर स्टेशन पर उतरा था। लेकिन स्टेशन से उतरने के बाद महेंद्र सिंह कहां चले गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। महेंद्र सिंह के लापता होने से परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं।

मामला जीआरपी गोरखपुर से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महेंद्र सिंह दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल जीआरपी गोरखपुर या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।

संपर्क करें: यदि किसी व्यक्ति को महेंद्र सिंह के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो मोबाइल नंबर 9540948048, 9892308099 पर सूचना दे सकते हैं।

आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।