
श्रद्धांजलि सभा में संगठन के पदाधिकारी श्रवण सिंह और काशीनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है। उनके निधन से मुख्यमंत्री और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
श्रद्धांजलि सभा में काशीनाथ सिंह, श्रवण सिंह, शंकराचार्य पटेल, दीपू तिवारी, संजय जायसवाल, सनी साहनी, ओशियर यादव, जितेंद्र गौड़, अशोक यादव, पप्पू पुरी, निपेंद्र विक्रम सिंह, भारत शुक्ला, राकेश कुशवाहा, राजेश सिंह और मुकुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कुछ समय तक मौन रखकर दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।