महराजगंज। पनियरा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृत यादव को बिनौली चौराहे से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र अंतर्गत खखड़ी गांव निवासी अमृत यादव के रूप में हुई है।
वह पनियरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 246/2026 के तहत वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) के अंतर्गत मामला दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।