संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, डीएम समेत अधिकारियों ने लिया संकल्प

    26-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार, 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा उसके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने और उनके अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह समेत कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।


फैज़ अहमद खान

फैज़ अहमद खान (Faiz Ahmad Khan) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रमुख (District Head) के पद पर कार्यरत हैं। यह जिले की संपूर्ण रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व करते हैं और प्रमुख प्रशासनिक, सामाजिक व प्रादेशिक समाचारों का प्रबंधन करते हैं।