महराजगंज में 3.09 करोड़ की लागत से बनेंगी दो सड़कें, सदर विधायक ने किया शिलान्यास

    26-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने दोनों सड़कों का पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 356.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली सड़क अमहवा चौराहे से पांडेय जी की दुकान होते हुए वन विभाग चौकी तक बनाई जाएगी। इसकी लंबाई 1.38 किलोमीटर होगी और निर्माण पर 185.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


वहीं, दूसरी सड़क कोटा से बासपार डिहुलिया होते हुए महराजगंज-फरेंदा मुख्य मार्ग तक बनाई जाएगी। इस संपर्क मार्ग की लंबाई भी 1.38 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर 171.54 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि इन दोनों संपर्क मार्गों के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सड़कें बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।