Maharajganj News: आफाक आलम उर्फ सैफ खां बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

    28-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज।
पनियरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा का महराजगंज जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

उनके जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिवार, क्षेत्रीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।

पंकज चौधरी और पनियरा विधायक से की मुलाकात
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सैफ खां ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह से मुलाकात कर आभार जताया। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं को बुके भेंट किया और माल्यार्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

सैफ खां ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के मार्गदर्शन में वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सैफ खां के मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, नगर पंचायत पनियरा के चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ल, फरीदा इरम, मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, नरसिंह सिंह, शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, रामनरेश निराला, अरविंद पासवान, राहुल जायसवाल, संजय निषाद, रमजान अंसारी, चंदू प्रजापति, शैलेश पाल, वसीम खान, रिजवान खान, सरफराज उर्फ लल्लू खां, राधे निषाद, समीउल्लाह अंसारी, इमरान अंसारी, टिंकू अंसारी और रिक्की शर्मा सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।
सभी ने उनके सफल कार्यकाल और संगठन को नई मजबूती देने की कामना की।

रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।