Maharajganj News : अब जिला अस्पताल की दौड़ ख़त्म ! चार सीएचसी में पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत

01 Feb 2026 12:20:07

महराजगंज।
जिले के लोगों, खासकर महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए जिला अस्पताल की लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य प्रशासन ने जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करा दी है, जिससे लोग अपने घर के नजदीक ही जांच करा सकेंगे।

इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने इन सीएमचसी को अल्ट्रासाउंड जांच मशीन उपलब्ध कराई है। इससे विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच कराने में सहूलियत मिलेगी। जिलेवासियों को त्वरित व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला व महिला अस्पताल के अलावा 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। लेकिन जिला अस्पताल के छोड़कर किसी केंद्र पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है।

ऐसे में अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए लोगों को जिला अस्प्ताल आना पड़ता है। इससे विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा उपलब्ध कराया है। इसके लिए इन चारों स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड जांच मशीन उपलब्ध कराया है। बहुत जल्द इस सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : डॉलर की लालच बनी मुसीबत ! जिले के युवक ने कुछ यूँ गवाए 20 अपने लाख, पढ़िए डिटेल्स

इन स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंची है अल्ट्रासाउंड मशीन स्वास्थ्य प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा, नौतनवां, ठूठीबारी और सीएचसी चौक को अल्ट्रासाउंड जांच मशीन उपलब्ध कराया है। रेडियोलोजिस्ट की तैनाती होने तक वहां के प्रशिक्षित डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच करेंगे। इसके लिए डॉक्टर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी सिर्फ जिला अस्पताल में होती है अल्ट्रासाउंड जांच जिला अस्पताल को छोड़कर किसी सरकारी अस्पताल में अल्ट्राउंड जांच की सुविधा नही है।

ऐसे में सीएचसी व पीएचसी में पहुंचे मरीजों को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है। दूरी के चलते अधिकांश मरीज शुल्क देकर निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर शुल्क देकर अल्ट्रासाउंड जांच करा रहे हैं। जिले के सभी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास है। चार सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच मशीन उपलब्ध करा दिया गया है।

अन्य सीएचसी को बहुत जल्द अल्ट्रासाउंड जांच मशीन उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए कोशिश तेज कर दी गई है। रेडियोलोजिस्ट उपलब्ध होने तक सीएचसी पर तैनात प्रशिक्षित डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच करेंगे। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Powered By Sangraha 9.0