Maharajganj News : नहर में उतराता मिला युवक का शव ! पहचान न होने से रहस्य बरकरार

    10-Feb-2026
Total Views |

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र की देवरिया शाखा नहर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक (30) का शव उतराया हुआ दिखाई दिया। नहर में भैंसा पुल के पास शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया।


शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों को शव की जानकारी देकर गुमशुदगी में दर्ज मामलों से मिलान करना शुरू कर दिया है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।