Maharajganj News : सीएचसी सदर में हुआ इन रोगों की स्क्रीनिंग का शुभारम्भ, सीएमओ ने किया उद्घाटन

    10-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने फीता काटकर इस कैंप का उद्घाटन किया।

सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह के साथ मिलकर चिकित्सीय सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही जांचों और उपचार की जानकारी ली। सीएमओ ने विशेष रूप से माउथ कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, टीबी, शुगर (मधुमेह), उच्च रक्तचाप (बीपी) आदि की स्क्रीनिंग पर जोर दिया।


इसके बाद सभागार में आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की वीबीडी (वेक्टर बॉर्न डिजीज) से संबंधित जागरूकता बैठक आयोजित की गई। सीएमओ ने संचारी रोगों जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, टीबी, जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बचाव व उपचार की विस्तृत जानकारी दी।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह, डीएमओ नीलोत्पल, एमआई प्रीति, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, बीसीपीएम लवली वर्मा उपस्थित रहे।