Rinku Singh Priya Saroj Wedding News : शादी की घंटी बजने वाली है! क्रिकेट स्टार रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज इस समय लेने जा रहे हैं सात फेरे

    10-Feb-2026
Total Views |

Rinku Singh Priya Saroj Wedding News :
शादियों का सीजन जोरों पर है और आए दिनों किसी न किसी स्टार की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें की इस साल की शुरुआत में कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की शादी की शहनाई बज चुकी है और अब एक्ट्रेस कृतिका कामरा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

वहीं हाल ही में खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह समाज वादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के अटूट बंधन में बांधने जा रहे हैं। बता दें कि रिंकू और प्रिया की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। उस समय उनकी शादी की तारीख रिवील नहीं हुई थी वहीं अब बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने को तैयार हैं।


रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह के मुताबिक शादी की तारीख को लेकर लंबे समय से विचार विमर्श चल रहा था। पहले शादी नवंबर 2025 में करने की योजना बनाई जा रही थी। जिसके बाद तारीख को आगे बढ़ाकर फरवरी 2026 कर दिया गया।

हालांकि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट और IPL खासकर टी 20 वर्ल्ड कप के कारण तारीख में फिर बदलाव किया गया है। अब रिंकू और प्रिया की शादी जून 2026 को काशी (वाराणसी ) में करने का फैसला लिया गया है। काशी में शादी के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन रखा जाएगा। -

कौन है प्रिया सरोज
प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 में हुआ था प्रिया वाराणसी के पीडरा तहसील की रहने वाली हैं। राजनीति इन्हें विरासत में मिली हैं प्रिया के पिता तूफानी सरोज 3 बार सांसद रहा चुके है।

प्रिया ने 25 की उम्र में मछलीशहर लोकसभा सीट से जीत हासिल कर संसद तक का सफर तय किया है। वहीं प्रिया की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविधालय से (BA -LLB ) की डिग्री हासिल की है।