Maharajganj News : अब पता चला नहर में मिली लाश किसकी थी...दो दिन से लापता था यह युवक
11-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के देवरिया शाखा बड़ी नहर में भैंसा पुल के पास सोमवार को एक शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश शुरू की थी लेकिन पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
घुघली थाना क्षेत्र के परसा गिदही निवासी राजकुमार ने भिटौली थाने पर पहुंचकर फोटो व मोर्चरी हाउस में शव को देख उसकी पहचान अपने बेटे गौतम कुमार के रूप में की। बताया कि गौतम को दो माह पहले पैर में चोट लगी थी और घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहा था। लेकिन बीते 2 फरवरी से ही घर से गायब था।
परिवार वालों का कहना है कि उसे अंतिम बार बगल के गांव के एक मित्र के साथ देखा गया था और तभी से गौतम लापता हो गया था। उन्होंने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।