Maharajganj News : 2000 जोड़ों ने किया साथ फेरे लेने का आवेदन, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज़

    11-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक 2000 जोड़ों की शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सभी आवेदनों का सत्यापन कार्य जारी है। जिला प्रशासन विवाह को भव्य और ऐतिहासिक कराने के लिए शुभ दिन देख रहा है। जल्द ही निर्धारित तिथि व स्थान की घोषणा हो सकती है।

जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वह तिथि घोषित होने से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बेटियों की शादी कराया जाता है। विवाह के बाद लड़की के खाते में 60 हजार रूपये भेजा जाता है।


इसके साथ ही विवाह के दिन दुल्हन को 25 हजार का उपहार भी दिया जाता है। इसमें पायल, बिछिया, साड़ी, बर्तन,कपड़ा, टोपी, सिंघोरा आदि होता है। विवाह के दिन बरातियों व घरातियों के लिए भोजन, नाश्ता,पानी व अन्य इवेंट पर 15 हजार रूपये खर्च किया जाता है।

इस वित्तीय वर्ष 2025-26 का सामूहिक विवाह जून से शुरू है। नवंबर और दिसंबर माह में सामूहिक विवाह हुआ था। खरमास व मकर संक्रांति के कारण विवाह रोक दिया गया था। लेकिन आवेदन प्रक्रिया जारी रही। अब तक 2000 लड़कियों के विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं।

अब भी दे सकते हैं आवेदन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन लाख रूपये या उससे कम है वह आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की कोई आखिरी तिथि नहीं है। लड़की जनपद महराजगंज की निवासी होनी चाहिए और ऑनलाइन आवेदन लड़की के नाम से ही होगा। इसमें लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़का की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।