Maharajganj News : इस बार रंग और रूहानी इबादत का है संगम… होली-रमजान साथ आते ही बाजार हुआ गुलजार!

    11-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
इस बार होली व रमजान त्योहार एक साथ पड़ने से महराजगंज के नज़रों में अलग ही रौनक दिख रही है। इसके कारण दुकानदारों में खासा उत्साह है। कपड़ा बाजार में गर्मी की रेंज दुकानों पर पहुंच गई है लेकिन होली को देखते हुए हैप्पी होली वाले हल्के टीशर्ट व लोअर की डिमांड युवा कर रहे हैं।

ईद व होली मिलन के दौरान पहनने के लिए इस बार लखनऊ से आए चिकन कुर्तों के साथ कोलकाता बारा बाजार से आए जरदोजी के कुर्तों की मांग अधिक है। होली से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। इन दिनों फाल्गुन जारी है और 18 या 19 फरवरी से (चांदरात) रमजान शुरू होगा।


दोनों त्योहारों को देखते हुए कपड़ा बाजार में विशेष तैयारी दिख रही है। क्योंकि दोनों त्योहारों में नए कपड़ों की खरीद अधिक होती है। कपड़ा कारोबारी नई रेंज का ऑर्डर दे चुके हैं।

रेडीमेड कपड़ा व्यापारी अजय अग्रहरि ने बताया कि होली व ईद आसपास पर पड़ रहे हैं। ऐसे में लखनऊ से चिकन कुर्तों के साथ जरदोजी के कुर्ते भी मंगाए गए हैं।