Maharajganj News : इलाज कराने गए थे दंपती, लौटे तो गैरमौजूदगी में हुआ था कुछ ऐसा...होश फाख्ता

    11-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। शहर के शिवनगर वार्ड में एक बंद मकान को निशाना साधते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वार्ड में स्थित विजय यादव के घर में चोरी हो गई। चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद सहित सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।


पीड़ित विजय यादव ने बताया कि वह 9 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने जनपद चंदौली गए थे। वे 10 फरवरी को दिन में करीब एक बजे वापस अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बेडरूम का ताला टूटा हुआ था और आलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया गया था। कमरे के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब था।

कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।