Maharajganj News : चटख धूप के पीछे छिपी ठंड की वापसी! शुक्रवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

    11-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। मंगलवार सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन यह राहत ज़्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि शुक्रवार से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।

मंगलवार को दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने तापमान को स्थिर रखा। मंगलवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम बदलने का अनुमान व्यक्त किया है।


तराई का मौसम एक बार फिर सर्द होने वाला है। सोमवार को धूप हल्की रही लेकिन मंगलवार की धूप चटख रही। 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा की वजह से धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिली। चटख धूप होने के बाद भी तापमान स्थिर रहा।

इतना लाभ धूप से लोगों को जरूर मिला कि पछुआ लोगों में सिहरन नहीं पैदा कर सकी। दिन डूबने के बाद हवा का रुख थोड़ा कम हुआ तो कोहरे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक मौसम इसी प्रकार रहेगा लेकिन शुक्रवार से बादल व बारिश एक बार फिर पारा लुढ़का सकते हैं।