Maharajganj News : चौराहे से गायब हुआ मोबाइल… फिर एक घंटे में पुलिस ने कर दिखाया कमाल!

    11-Feb-2026
Total Views |

परतावल।
श्यामदेउरवां चौराहे पर मंगलवार को हुई मोबाइल चोरी की घटना ने कुछ देर के लिए हड़कंप मचा दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता ने कहानी का रुख बदल दिया। पुलिस की सक्रियता से महज एक घंटे में मोबाइल बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदपुर निवासी हिना दवा इलाज के सिलसिले में श्यामदेउरवां चौराहे पर आई थीं। वह बड़हरा-बरईपार मार्ग स्थित एक फास्ट-फूड की दुकान पर सामान खरीदने के बाद भुगतान कर रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।


मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलते ही हिना ने तुरंत श्यामदेउरवां पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान मोबाइल की लोकेशन परतावल चौराहे के आसपास मिली।

इसके बाद परतावल चौकी पर तैनात उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने मौके पर पहुंचकर सघन छानबीन शुरू की। पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते महज एक घंटे के भीतर मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल को पुलिस ने पीड़िता हिना को सुपुर्द कर दिया।