Maharajganj News : पैदल भारत में घुसे दो युवकों के पास से 8 किलो हाईटेक गांजा बरामद, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

    12-Feb-2026
Total Views |

सोनौली।
भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा।

सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह जांच के दौरान नेपाल से पैदल ही भारत में पहुंचे दो युवकों के पास करीब आठ किलो हाइड्रोपोनिक विड (उच्च क्वालिटी का गांजा) बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


बरामद वीड की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा और कीमत जानकर सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीमा पर बढ़ती तस्करी की घटनाओं के बीच इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।