Maharajganj News : बोर्ड एग्जाम से पहले बड़ी पहल ! डीआईओएस कार्यालय में हेल्प डेस्क सक्रिय, विषय विशेषज्ञ देंगे सीधा मार्गदर्शन

    12-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज़ हो गयी हैं। बोर्ड के आदेश व डीआईओएस प्रदीप कीमत शर्मा के निर्देशन में बुधवार से डीआईओएस आफिस में हेल्प डेस्क सक्रिय हो गया। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव की देखरेख में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के लिए अलग- अलग कक्षाओं के लिए विषय विशेषज्ञ तैनात किए गए।

हेल्प डेस्क गठन के नोडल अनमोल ने बताया कि 05523-223384 अथवा 8858565060 नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किसी भी विषय पर सुझाव या जिज्ञासा समाधान किया जा सकता है।


बताया कि इंटर हिंदी के लिए डा. बबिता मौर्य व बृजेश यादव, गणित के लिए अजय कुमार मिश्र, जीवविज्ञान अमरेंद्र शर्मा, भौतिक विज्ञान के लिए अभिषेक पांडेय, दिनेश गुप्ता, रासायन विज्ञान के लिए श्रीकांत गौड़, अमरनाथ विश्वकर्मा, संस्कृत के लिए डा. राकेश तिवारी, डा. ज्योति सिंह, अर्थशास्त्र में करुणेश पति त्रिपाठी व राजेश कुमार को दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में हाईस्कूल अंग्रेजी के लिए सुषमा व डा. पंकज गुप्ता, गणित के लिए विंध्यवासिनी मिश्र, विज्ञान के लिए राम नरायन मिश्र, हिन्दी के लिए रामसुखी,, सामाजिक विज्ञान किशोर कुमार, गणित के लिए तबारक हुसैन, विज्ञान के लिए आजाद कुमार, रामभवन,कला के लिए सुधार व संस्कृत के लिए वीरेंद्र यादव को दायित्व दिया गया है।