Maharajganj News : दोपहर 12 बजे मौत की रफ्तार! सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    13-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर के जानकीनगर निवासी रामनयन 45 वर्ष गुरुवार को दिन में किसी काम से रूनुआ चौराहे पर आए थे। जहां वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान फरेंदा से महराजगंज की तरफ जा रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने रामनयन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।