Maharajganj News : सीमा पर बड़ी कार्रवाई! नेपाल तस्करी से पहले 140 बोरी ये माल जब्त, गांव में हड़कंप

    13-Feb-2026
Total Views |

नौतनवा। कस्टम विभाग ने नेपाल भारत सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार को सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव बैरिहवा में छापा मारा। इस दौरान लावारिस पड़ी गेहूं की खेप बरामद कर उसे जब्त कर लिया।

कस्टम निरीक्षक सितेश यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भारत-नेपाल की सीमा से सटे गांव बैरिहवा में नेपाल को तस्करी के उद्देश्य से एक स्थान पर भारी मात्रा में गेहूं की खेप डंप कर रखी गई है।


सूचना को गंभीरता से लेते हुए छापा मारा तो मौके से 140 बोरी गेहूं की खेप बरामद हुई। गेहूं को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

सीमा क्षेत्रों में लगातार बढ़ती सतर्कता के बीच इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।