Maharajganj News : होली में हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं ! विवादित स्थानों पर पुलिस की पैनी नज़र
13-Feb-2026
Total Views |
निचलौल। थाना परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को होली पर्व को लेकर प्रशासनिक सतर्कता साफ़ नज़र आयी। एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से शहर से लेकर ग्रामीणों इलाकों के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने पहले मौजूद लोगों की उनकी समस्याओं को सुन तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। फिर होली में हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए निर्देश दी।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने पुलिस कर्मियों से होलिका दहन स्थल के साथ ही विवादित जगहों की जानकारी ली। उसके बाद कहा कि वैसे तो क्षेत्र में होलिका दहन का कोई भी ऐसा स्थान नहीं है, जहां विवाद की सूचना हो।
लेकिन फिर भी कुछ स्थानों को चिंह्नित किया गया है। अगर किसी भी शरारती तत्वों की ओर से कोई विवाद करने का प्रयास किया गया। तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐेसे लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस पहले से ही तैयारी बना चुकी है। फिलहाल इन्होंने होली पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए लोगों से अपील की है। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने कहा कि होलिका दहन स्थलों की जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। किसी भी जगह कोई विवाद हो तो पहले ही सूचना दे दीजिए।