Maharajganj News : घर में मीट खाने की बात पर बवाल ! साल और देवरानी ने मिलकर जेठानी का किया ये हाल, FIR दर्ज
13-Feb-2026
Total Views |
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में बीती बुधवार की आधी रात को उस समय चीख पुकार मच गई, जब घर में बना मीट हिंसा की वजह बन गया। मीट खाने की बात को लेकर सास और देवरानी सहित कुछ लोग गोलबंद होकर जेठानी की लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।
फिलहाल पुलिस इस मामले में गुरुवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी सास और देवरानी सहित कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता दुर्गावती देवी निवासी बैठवलिया ने बताया है कि 11 फरवरी की रात घर में मीट बना था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे मीट खाने की बात को लेकर सास, देवरानी सहित कुछ लोगों ने गोलबंद होकर उनकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। उसके बाद वह लोग उन्हे जानमाल की धमकी देने लगे। ऐसे में वह काफी डरी और सहमी हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार कर आरोपी सास सुमित्रा देवी, देवरानी आशा देवी, रीना और इंद्रेश सहित कुल चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।