Maharajganj News : एक्शन मोड में पुलिस! मानक के खिलाफ लगे लाउडस्पीकरों पर चला अभियान, दर्जनों गांवों में उतारे गए उपकरण

    13-Feb-2026
Total Views |

परतावल।
ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण व धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। गुरुवार को जनपद में एसपी सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मानक के विरुद्ध धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा दिया।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में दर्जनों धार्मिक स्थलों पर नियमों के विपरीत लगे लाउडस्पीकर हटवाए गए।


इस दौरान श्यामदेउरवा, बड़हरा बरईपार, सोनकटिया, बजौली, परतावल, कोटवा, पिपरिया, कतरारी सहित दर्जनों गांवों में पुलिस ने अभियान चला कर लाउडस्पीकर उतरवाए और संबंधित लोगों को निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मानक के विरुद्ध लगें लाउडस्पीकर को उतरवाया गया है।