Maharajganj News : चार महीने की बेचैनी खत्म! आखिर जारी हुआ आईटीआई परीक्षा का टाइम-टेबल
14-Feb-2026
Total Views |
फरेंदा। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार आईटीआई के SCVT बोर्ड के विद्यार्थियों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी टाइम-टेबल के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विदित हो कि विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ पूर्व में समय से संपन्न हो चुकी थीं, जबकि CBT परीक्षा लगभग चार महीने बाद आयोजित हो रही है। परीक्षा तिथियों की घोषणा में हुई देरी के कारण SCVT बोर्ड के विद्यार्थी अपने एग्जाम को लेकर चिंतित एवं असमंजस की स्थिति में थे। टाइम-टेबल जारी होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
छात्रों ने इसे राहत भरा निर्णय बताते हुए कहा कि अब वे पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारियों में जुट सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने भी विद्यार्थियों से शांतिपूर्वक एवं अनुशासित तरीके से परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।
संस्थान के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।