Maharajganj Politics : 2027 की तैयारी में जुटी बसपा! बैठक में बड़ा मंथन, कई नेताओं ने थामा हाथी का दामन
14-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को शहर के एक मैरिज हाल में हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि कमलेश कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। कमलेश कुमार गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।
जिलाध्यक्ष नारद राव ने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को सक्रिय करने का निर्देश दिया। फरेंदा के पूर्व विधायक गौरी राम गुप्ता के पोते ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसके अलावा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष उग्रसेन गिरी ने भी बसपा का दामन थामा।