Maharajganj News : अब मोबाइल से बनेंगे ऐप और सीखेंगे AI! नए सत्र में छात्रों को ‘कोड योगी’ से तकनीकी ताकत
14-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। नये शिक्षा सत्र से राजकीय माध्यमिक और आईटीआई के विद्यार्थी कोड योगी के जरिये तकनीकी दक्षता सिखाई जाएगी। इसकी जानकारी विद्यार्थियों को नये शिक्षा सत्र से दी जाएगी। इसके जरिये वह स्मार्टफोन से एआई कौशल व आधुनिक तकनीकी दक्षता प्राप्त कर सकेंगे।
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह निशुल्क व्यवस्था तकनीकी दक्षता सिखाने का बेहतर माध्यम बनकर उभरा है। स्मार्टफोन के जरिये साफ्टवेयर कोडिंग व एप निर्माण की पूरी जानकारी सिखाता है जिसकी मांग आज बाजार के अनुरूप बनी हुई है।
लाभ को देखते हुए इसे शासन की तरफ से भी बढ़ावा दिया जा रहा है। साफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इसकी जरूरत को देखते हुए यूपी बोर्ड के राजकीय स्कूल व जनपद के सभी आईटीआई के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। व्यवसायिक शिक्षा परिषद की तरफ से इसके पत्र भी प्राप्त हो चुके हैं।
उम्मीद है कि यह पहल छात्रों को डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।