Maharajganj News : जब गांव थम गया… शहीद पंकज त्रिपाठी की याद में उमड़ा जनसैलाब

    14-Feb-2026
Total Views |

फरेंदा।
दिनांक 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी के शहादत दिवस के अवसर पर शहादत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, SSB के जवान एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


समारोह में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर, राजकीय आईटीआई फरेंदा के प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र नाथ यादव, ग्राम प्रधान शेखर यादव, लल्लू यादव, जयप्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी सहित शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी के पिता एवं उनके भाई शुभम त्रिपाठी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर ने कहा कि फरेंदा के इस वीर सपूत की शहादत सदैव अमर रहेगी तथा उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।