Maharajganj News : रिफंड के नाम पर ठगी, लेकिन पुलिस की फुर्ती से लौटा पैसा! साइबर सेल ने 4,652 रुपये कराए वापस

    14-Feb-2026
Total Views |

सिंदुरिया। 
ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित को राहत दिलाते हुए सिंदुरिया थाने की साइबर सेल की टीम ने ठगी का चार हजार छह सौ बावन रुपये शुक्रवार को पीड़ित के खाते में वापस करवाया।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार धीरज पाण्डेय निवासी पकडियार बुजुर्ग से आनलाईन फ्लिपकार्ट शापिग ऐप के माध्यम से रिफंड कराने के नाम पर ठगी की गई, जिसमें पीडित के खाते से 4,652 रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में सिंदुरिया थाने की साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते पैसा वापस करा दिया।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस तरह की किसी भी साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल 112 या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।