Maharajganj News : शाम 6 बजे अचानक पहुंचे DM, इमरजेंसी में डॉक्टर की ये हरकत देखकर लगाई फटकार
15-Feb-2026
Total Views |
महराजगंजl जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निचलौल सीएचसी में शाम छह बजे अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान छेदी नाम के व्यक्ति की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसने इमरजेंसी में तैनात डॉ. संदीप कुमार को दिखाया। डॉक्टर ने मरीज को बाहर की दवा लिख दी थी।
यह देखकर जिलाधिकारी ने सीएमओ से टेलीफोन पर बात कर निर्देश दिया कि रात में भी हास्पिटल से इमरजेंसी में देखें गये मरीजों को अस्पताल में ही दवा उपलब्ध होनी चाहिए।
साथ ही डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट को नाराजगी व्यक्त करते हुए हिदायत दी कि बाहर की दवा लिखने व दवा न मिलने की दशा में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। निरीक्षण के समय नीलम बलहीखोर और रंजना लोहरौली भी भर्ती मिलीं।
डीएम ने मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।