
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यूपी बोर्ड से एक दिन पहले शुरू हो रही हैं। मंगलवार से होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4910 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जवाहर नवोदय महराजगंज के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि 17 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल आठ परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के 3074 व इंटर के 1836 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
सर्वाधिक तीन परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय और फरेंदा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नौतनवां व निचलौल से एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र पहले से ही केंद्रीय बोर्ड की निगरानी में लाए जा चुके हैं। सचल दल का इंतजाम नोडल की तरफ से किया गया है।
स्कूल हाई स्कूल इंटर
नवोदय महराजगंज - 239 213
सेंट जोसेफ महराजगंज- 534 384
विशप एकेडमी - 536 293
नवजीवन फरेंदा - 469 374
स्कालर्स फरेंदा - 466 164
मार्डन नौतनवां - 308 85
सेक्रेटहार्ट निचलौल - 522 323