Maharajganj News : सुबह 11 बजे घर से निकली… फिर नहीं लौटी! युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
16-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्ष की बेटी को 23 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे चंदन विश्वकर्मा निवासी ग्राम बरोहिया ढाला, थाना सिंदुरिया ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना के बाद से बेटी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
महिला ने 14 फरवरी को थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर बेटी को सुरक्षित बरामद करने की मांग की। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चंदन विश्वकर्मा निवासी ग्राम बरोहिया ढाला, थाना सिंदुरिया व एक अज्ञात साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।