UP Politics : विकास पर होगा सीधा संवाद! ‘उत्तर प्रदेश की बात’ में महराजगंज से कार्यकर्ताओं को साधेंगे पंकज चौधरी
16-Feb-2026
Total Views |
UP Politics : 2027 के चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का एक बड़ा फॉर्मूला अपनाया जा रहा है। यूपी बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने और उन्हें चुनावी मोड में लाने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की है। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी पार्टी कार्यकताओं से सीधा संवाद करेंगे।
महाराजगंज से संवाद से समाधान का ये कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम में यूपी के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि हैं। इस मंच पर जाने माने कई विधायकों की भी मौजदूगी होगी। इसके अलावा जिलाधिकारी और एसपी भी मंच पर दिखाई देंगे।
बीजेपी अध्यक्ष से होंगे सवाल-जवाब महाराजगंज में आज ज़ी मीडिया के मंच से 'उत्तर प्रदेश की बात' कार्यक्रम में ‘संवाद से समाधान ’आयोजन होने जा रहा है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी से पीडीए, पंचायत चुनाव, विधानसभा 2027 चुनाव पर कई सवाल जवाब किए जाएंगे। 27 में बीजेपी का क्या प्लान रहेगा इस पर बात भी होगी।
मंच पर मौजूद रहेंगे ये प्रमुख अतिथि
*पनियरा से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह *सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल *महाराजगंज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया *नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी *फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी *महराजगंड के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा *महराजगंज एसपी सोमेंद्र मीणा