Maharajganj News : जब मंच पर जीवंत हुईं वीरांगनाएं! छात्राध्यापकों ने ‘महिला शक्ति’ की गूंज से भर दिया आनंदनगर

    17-Feb-2026
Total Views |

फरेंदा। आनंदनगर स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में उस वक़्त माहौल उत्साह और गर्व से भर गया जब बीएड विभाग के प्रथम वर्ष प्रयोगात्मक कार्य म्यूजिक आर्ट ड्रामा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस दौारान ‘’महिला शक्ति की प्रशासनिक क्षमता’’ शीर्षक से छात्राध्यापकों ने नाटक मंचन किया।

छात्राध्यापकों में आकाश ने भीमराव आंबेडकर की भूमिका में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के किरदारों को प्रस्तुत किया। वहीं सुमन जयललिता, खुशी जायसवाल मैथिली ठाकुर, प्रियंवदा अहिल्याबाई होलकर, साधना जायसवाल झांसी की रानी, आलिया खातून रजिया सुल्तान, प्रियंका चौरसिया निर्मला सीतारमण, मनीष साहनी रानी चेन्नम्मा, निष्ठा सरोजिनी नायडू, बबीता शीला दीक्षित, रानी मायावती, विजयलक्ष्मी रानी दुर्गावती, शालू मेनिका गांधी के रूप में नाटक का मंचन किया।


कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अशोक भारतीय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि बीएड के छात्राध्यापकों में म्यूजिक आर्ट ड्रामा जैसे मंचन से कौशल का विकास होता है।