Maharajganj News : कच्चे घाट पर बड़ा हादसा टला ! बाल-बाल बचा चालक

    17-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ग्राम सभा टेढ़ी स्थित जिगनियाहवा घाट पर वर्षों से पक्के पुल की मांग की जा रही है जो आज तक नहीं बन सका है। इस क्षेत्र में अचानक उस समय अफरा तफरी मच गयी जब इस कच्चे घाट से गुज़र रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पानी में पलट गयी।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रैक्टर जैसे ही ढलान से उतरा उसका संतुलन बिगड़ गय। ड्राइवर ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई लेकिन इस घटना ने ग्रामीणों कि लम्बे समय से चली आ रही मांग को फिर से चर्चा में ला दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम सभा टेढ़ी के 12 टोलों का रास्ता इसी घाट से जाता है, यहाँ बराबर लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस पर अभी भी ह्यूम पाइप से बना हुआ पुल ही है, जो बरसात का मौसम में और ज़्यादा खतरनाक हो जाता है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर इस ट्राली में लोग बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आस पास के लोगों ने पहुँच कर ट्रैक्टर को बाहर निकालने की कोशिश की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रोहिनी नदी पर शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। उनका कहना है कि रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से स्कूल, बाजार और अस्पताल जाते हैं, जिससे हर समय खतरा बना रहता है। फ़िलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन घटना ने एक बार फिर गांव की बुनियादी समस्या को उजागर कर दिया है।