Maharajganj News : दिन में गर्माहट, शाम को सिहरन! जिले में 18 फरवरी से बारिश के आसार

    17-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
रविवार की तरह ही सोमवार को भी सुबह से लेकर शाम चार बजे तक खिली धूप ने सर्दी से राहत दी। तेज धूप के कारण ऊनी कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन कल से एक बार फिर मौसम के रंग बदलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 फरवरी की शाम से बादलों छाने से लेकर तेज पछुआ के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


पछुआ हवा की रफ्तार कम होने के कारण सोमवार को धूप की गर्माहट रविवार की तरह ही बनी रही। शाम चार बजे तक हवा का रुख शांत बना रहा लेकिन शाम छह बजे के बाद तीन से चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा ने ठंड में इजाफा किया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार व बुधवार तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि संभावित है। लेकिन बुधवार देर शाम से बादलों की आवाजाही व पछुआ की रफ्तार बढ़ेगी। हल्की बारिश के आसार बन रहे जिससे तराई का तापमान लुढ़केगा।