Maharajganj News : अचानक ब्लॉक पहुंच गए सीडीओ… मच गया हड़कंप, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी
18-Feb-2026
Total Views |
सिंदुरिया। मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने मिठौरा ब्लॉक कार्यालय का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुँचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने ब्लॉक का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होने चेताया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, सीडीओ ने आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह आदि कार्यों की समीक्षा करके निर्देश दिया कि एसआईआर में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने पाए। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को तत्काल पूरा करने, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
सीडीओ ने ब्लॉक के सभी सचिवों, टीए, एडीओ की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, एपीओ अंकित श्रीवास्तव, एडियो पंचायत कौशल किशोर सिंह, एडीओ आईएसबी बिस्मिल्लाह, एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र राज यादव समेत कर्मचारी उपस्थित रहे।