Maharajganj News : सोनौली बॉर्डर पर एक्शन ! नेपाल से आ रही कार में 17 किलो ये माल बरामद, युवक हिरासत में
18-Feb-2026
Total Views |
सोनौली। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार दोपहर एक युवक को गांजा के साथ हिरासत में लिया है। युवक नेपाल से कार के जरिए भारत में प्रवेश करने की फिराक में था।
मंगलवार की दोपहर एसएसबी नियमित जांच के तहत सुरक्षा एजेंसियां नो मेंस लैंड पर नेपाल से भारत आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ले रही थीं। इसी दौरान एक कार सीमा पर पहुंची। वाहन में मौजूद सामान को स्कैनर मशीन से जांचा गया तो एक बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बैग स्वामी को रोक लिया और बैग खोलकर जांच की तो भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम वाहिद हुसैन निवासी दिल्ली बताया। उसने कार से भारत जाने की बात स्वीकार की। हालांकि बरामद गांजा की सटीक मात्रा की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है लेकिन लगभग 17 किलो गांजा बताया जा रहा है।
नारकोटिक्स विभाग की टीम सहित अन्य संबंधित एजेंसियां युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कार चालक से भी गहन पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। चौकी प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि एक युवक को गांजा के साथ पकड़ा गया है। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।