Maharajganj News : सोनौली में ट्रैफिक पर ‘नो टॉलरेंस’ ! 20 वाहनों का चालान, वसूला इतना जुर्माना

    18-Feb-2026
Total Views |

सोनौली।
कस्बे में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को सख्त अभियान चलाया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 20 वाहनों का चालान करते हुए 25,500 रुपये का जुर्माना वसूला।


सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि कस्बे में कई वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा ओवरलोडिंग में पाए गए।

इसके अलावा कुछ वाहन चालक बिना वैध कागजात के वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।