Maharajganj News : चेकिंग में खुला राज़ ! नेपाल जा रहे बाइक सवारों के पास 500 पीस मिली ये चीज़
19-Feb-2026
Total Views |
ठूठीबारी। बरगदवा एसएसबी बीओपी के समीप पगडंडी मार्ग पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान बाइक से नेपाल की ओर जा रहे दो बाइक सवार के पास से 500 पीस नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट भेजा गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात बरगदवा एसएसबी बीओपी के समीप उपनिरीक्षक युवराज सिंह तथा पुलिस टीम के आरएन मिश्र नेपाल जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रहे थे।
इसी दौरान पगडंडी के रास्ते बाइक से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी लेने पर झोले से 500 अदद नशीला कैप्सूल प्राक्सीकोस्पॉस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी मंजेकर गौंड़ निवासी बरगदवा व शमसे आलम निवासी चमनटोला जनपद नवलपरासी नेपाल निवासी बताए गए हैं।
थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से पुलिस अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया।