Maharajganj News : शाम चार बजे अचानक घर में धावा…सास ने बहू और उसके मायकेवालों पर लगाए ये गंभीर आरोप
19-Feb-2026
Total Views |
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी बड़ी बहू, उसकी मां और उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
पीड़िता लैला खातून ने थाने में दिए शिकायत पत्र में बताया कि रविवार को शाम करीब चार बजे मेरी बड़ी बहू सुबीना, उसकी मां जुबेदा और उसका भाई असलम पुरानी रंजिश में घर में घुस गए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मेरी पिटाई कर दी।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सुबीना, जुबेदा और असलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।