Maharajganj News : भतीजी को लेने निकला था युवक ! रास्ते में हुई उसके साथ ये वारदात

    19-Feb-2026
Total Views |

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़िला चौधरी निवासी सूरज प्रजापति ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

शिकायतकर्ता ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार को करीब तीन बजे मैं अपनी भतीजी को वापस लाने उसके स्कूल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में गांव का ही घनश्याम गौड़ आया और मुझे पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी।


थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी घनश्याम गौड़, संजय गौंड, कृष्णा गौंड तथा मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।