Maharajganj News : साइबर ट्रैकिंग से कमाल… तीन गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए
19-Feb-2026
Total Views |
महाराजगंज। पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिन्दुरिया राजकुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा की गई। टीम ने सीईआईआर पोर्टल का उपयोग कर इन फोनों को सफलतापूर्वक खोजा।
पहला मामला चंद्रप्रताप सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह, निवासी पडरी उर्फ मीरगंज, थाना सिन्दुरिया का था। उनका OPPO A13x मोबाइल 2 नवंबर 2025 को चिउटाहां चौराहे पर खो गया था, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी।
दूसरा मामला अजय साहनी पुत्र बालचंद्र साहनी, निवासी सिन्दुरिया से संबंधित था। उनका REALME 13 मोबाइल 16 फरवरी 2026 को सिन्दुरिया चौराहे पर गुम हो गया था, जिसकी सूचना भी दर्ज की गई थी।
तीसरा प्रकरण जितेंद्र वर्मा पुत्र महेश वर्मा, निवासी करमही, थाना सिन्दुरिया का था। उनका REALME 11 Pro मोबाइल 12 फरवरी 2026 को गुम हुआ था, जिसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी गई थी।
साइबर टीम ने इन तीनों मामलों में तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए अथक प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप सभी मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। अपने फोन वापस पाकर, आवेदकों ने सिन्दुरिया पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस बरामदगी अभियान में शामिल टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी, कांस्टेबल प्रवीण गुप्ता, कांस्टेबल आयुष राय और महिला कांस्टेबल अंकिता यादव शामिल थे।