Maharajganj News : जल्द खुलेगा झनझनपुर में रिमझिम वाटर पार्क ! जिले में मिलेगा ठंडी मस्ती का डोज़

    19-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिलेवासियों के लिए एक बहुत बढ़िया खुशखबरी है। अब आपको गर्मियों में वाटर पार्क में जाने के लिए जिले से बाहर गोरखपुर या नेपाल या किसी भी और शहर में नहीं जाना पड़ेगा। आपके जिले में ही दरहटा झनझनपुर में गर्मियों की धूप में ठंडक का एहसास कराने के लिए नया वाटर पार्क खुलने जा रहा है, जिसका नाम रिमझिम वाटरपार्क है।

प्रशासन और निवेशकों की संयुक्त पहल से तैयार यह पार्क स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों के लिए मनोरंजन का नया केंद्र बनने जा रहा है। पार्क में हाई-थ्रिल वाटर स्लाइड्स, किड्स जॉन, वॉटर फॉल, वेव पूल, लेज़ी रिवर, आश्चर्यजनक वाटर गेम्स और बरसाती झरने जैसी कई आकर्षक एक्टिविटीज हैं।


इन सभी स्लाइड्स और एक्टिविटीज का निर्माण सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर किया गया है। जल्द ही सभी आवश्यक आधिकारिक मंज़ूरियाँ पूर्ण कर उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

अब बस कुछ ही वक़्त में रिमझिम वाटर पार्क की धमाकेदार शुरुआत होने वाली है जिससे गर्मी के दिनों में परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन के नए स्थान का आगाज़ होगा।