Maharajganj News : ठूठीबारी में सनसनी ! ऐसी घटना हुई कि तीन बच्चों की चीखों से दहला गांव
19-Feb-2026
Total Views |
ठूठीबारी। बरगदवा थानांतर्गत पिपरा गांव के टोला असोगवां में उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव छत में लगे पंखे से लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सलीम मुंबई में नाैकरी करता है। बुधवार को सलीम की पत्नी साहिमा (35) किसी बात को लेकर अपने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। इसको देखकर उसके तीन बच्चे चिल्लाते हुए जोर-जोर से दहाड़े मार कर रोने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।