Maharajganj News : 18 फरवरी की रात पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़, चार आरोपी अब सलाखों के पीछे
20-Feb-2026
Total Views |
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को एक सनसनीखेज घटना हुई थी। पुरानी रंजिश में एक युवक को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के झींगुरीजोत निवासी कन्हैया के ऊपर कुछ लोगों ने रॉड, लाठी और पंच से हमला किया था। हमले में कन्हैया को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले में पीड़ित ने पड़ोसी वीरेंद्र उर्फ मोनू, सुरेंद्र उर्फ सोनू और पानमती के साथ-साथ सिद्धार्थनगर के कलनाखोर निवासी कोइल उर्फ शैलेंद्र के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया।
पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।