Maharajganj News : लाउडस्पीकर नियमों में ढिलाई पर कार्रवाई, एसपी ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ लिया ये एक्शन !

    20-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सार्वजनिक शांति बनाए रखने के संबंध में जारी निर्देशों के उल्लंघन पर गुरुवार को कड़ी कार्रवाई की है।

निर्धारित समय सीमा के बाद भी बार-बार डीजे संचालकों एवं लाउडस्पीकर उपयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई न करने के कारण एसपी ने पुलिस चौकी कलेक्ट्रेट के उप निरीक्षक सुधाकर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।


एसपी सोमेंद्र मीणा ने हाल ही में जिले भर में शादियों, उत्सवों एवं अन्य आयोजनों के दौरान अनियंत्रित लाउडस्पीकर और डीजे के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमें रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तार पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित डेसिबल स्तर का पालन और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही शामिल थी।

निर्देशों का उद्देश्य छात्रों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति दिलाना था।