Maharajganj Politics : विधानसभा में उठी अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग, ऋषि त्रिपाठी ने रखा प्रस्ताव
21-Feb-2026
Total Views |
नौतनवा। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने ऋषि त्रिपाठी ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक अधिवक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने गर्व से कहा कि वे स्वयं भी अधिवक्ता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी बताते हुए जोरदार समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के हर वर्ग-चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे-को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को भी सदन में प्रमुखता से उठाया। लक्ष्मीपुर के ग्राम मोहनपुरा ढाला से कोलुहा ढाला तक वन विभाग के मार्ग को सीसी सड़क बनाने तथा मोहनपुरा ढाला से सुरपार कोठी तक मार्ग के पक्कीकरण की मांग की।