Maharajganj News : आरसीसी सड़क पर घमासान: गिट्टी डालकर छोड़ा काम, ग्रामीणों का हंगामा
23-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। रविवार को विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा सिंदुरिया में मनरेगा के तहत कराये जा रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर सिंदुरिया के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी मनोज गुप्ता, शेषनाथ, लल्लू गुप्ता, बुधई, परशुराम, रघुनाथ गुप्ता,वजीर, बाके, जोखई, बेचई इत्यादि ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में मारकंडेय तिवारी के घर से लेकर पश्चिम पोखरे तक आरसीसी निर्माण कार्य मनरेगा योजना में कराया जा रहा है।
समूची सड़क पर सेम ईंट की गिट्टी डालकर ठेकेदार ने छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर का कहना है मामले की जांच की जा रही है।