UP News : दुबई में तीन महीने से फंसा मनोज, न काम न वेतन न वतन वापसी, पत्नी की गुहार पहुंची राजदूत
24-Feb-2026
Total Views |
खुशहालनगर। मेदिनीपुर सोनारीपट्टी गांव का युवक मनोज पिछले तीन महीनों से दुबई में फंसा हुआ है, जिससे परिवार गहरे संकट में है। परिजनों के अनुसार, वह 7 मार्च 2025 को दुबई काम करने गया था, लेकिन एक विवाद के चलते पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
वहां रहने वाले कुछ परिचितों से जब इस बात की जानकारी मनोज की पत्नी सिंधु देवी को हुई तो उन्होंने गोरखपुर की संस्था मदद फाउंडेशन से संपर्क कर मनोज की सकुशल वापसी के लिए गुहार लगाई। इस पर संस्था के फाउंडर राजेश मणि ने संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल को ईमेल भेजकर हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
परिवार का कहना है कि मनोज को न काम करने दिया जा रहा है, न बकाया वेतन दिया गया है और न ही भारत लौटने की अनुमति मिल रही है। इस कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। संस्था ने दूतावास से कांसुलर सहायता और शीघ्र भारत वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस इस मामले में चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह से पूछे जाने पर बताया कि हमें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।