Maharajganj News : सगी बहन ने अपने बेटों के साथ मिलकर रीता देवी के साथ की ये हरकत, मामला पुलिस में
24-Feb-2026
Total Views |
परतावल। परतावल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना घटी है। गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।
पिपराइच थाना क्षेत्र के भिसवा गांव निवासिनी रीता देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी ही बहन ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
पीड़िता के अनुसार, बीते 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे उसकी बहन गुड्डी देवी और उसके बेटे शुभम और लक्की निवासी ग्राम परसा बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया।
मारपीट में रीता देवी को हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत है।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी गुड्डी देवी और उसके बेटे शुभम और लक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।